लाइव न्यूज़ :

भारत, जॉर्जिया ने संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:15 IST

Open in App

तबिलिसी (जॉर्जिया), 10 जुलाई भारत और जॉर्जिया शनिवार को अपने संबंधों को नये स्तर पर पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां जॉर्जिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डेविड जाल्केलियानी से मुलाकात की और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, व्यापार तथा संपर्क के विषयों पर उनसे चर्चा की।

जयशंकर जॉर्जिया के दो दिन के दौरे पर हैं। यह पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया के बीच स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देश है। जयशंकर ने जाल्केलियानी को कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आने का न्योता भी दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आर्थिक सहयोग, पर्यटन, व्यापार और संपर्क के विषयों पर चर्चा की। हमारे संबंध अच्छे हैं। जॉर्जिया में कुछ बड़ी भारतीय परियोजनाएं, विद्युत परियोजनाएं और इस्पात परियोजनाएं हैं।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘अनेक भारतीय पर्यटक यहां आते हैं। जॉर्जिया में करीब 8,000 भारतीय छात्र हैं। लेकिन हमें लगता है कि हम हर क्षेत्र में और ज्यादा काम कर सकते हैं। आज हम इस बात के लिए सहमत हुए कि हम संबंधों को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उप प्रधानमंत्री को कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आने का न्योता दिया। भारत में लोगों को जॉर्जिया के बारे में, खासतौर पर व्यापार सुगमता की उनकी उच्च रैंकिंग के बारे में पता होना चाहिए।’’

जयशंकर ने उम्मीद जताई कि जॉर्जिया की उनकी यात्रा संबंधों का नया अध्याय शुरू करेगी। वह इस देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय विदेश मंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!