लाइव न्यूज़ :

भारत, जॉर्जिया ने संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई

By भाषा | Updated: July 10, 2021 21:07 IST

Open in App

तबिलिसी (जॉर्जिया), 10 जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को जॉर्जिया के प्रधानमंत्री इराकली गैरीबाशविली समेत देश के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने जॉर्जिया की कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

जयशंकर जॉर्जिया के दो दिन के दौरे पर हैं। यह पूर्वी यूरोप और पश्चिमी एशिया के बीच स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देश है।

बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय छात्रों के घर आने और पढ़ाई के लिए जॉर्जिया लौटने में सहयोग के लिए गैरीबाशविली का शुक्रिया अदा किया।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा के लिए प्रधानमंत्री गैरीबाशविली का आभार। इस बात पर सहमति बनी कि हमें इसकी अपार संभावनाओं को तलाशने की जरूरत है।’’

उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘‘हम निवेश और व्यापार पर मिलकर काम करने का बहुत स्वागत करेंगे। बदले में मैं यह भी उल्लेख करुंगा कि भारत में आज हमारे पास और अधिक विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए नयी परियोजनाएं और योजनाएं हैं। हमें उम्मीद है कि एशिया की ओर देख रहीं जार्जियाई कंपनियां भी इस बारे में विचार कर सकती हैं।’’

विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति सालोमे जूराबिचविली से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग, संपर्क तथा अफगानिस्तान में प्रगति पर चर्चा की। जयशंकर ने भारत के संबंधों के लिए राष्ट्रपति के मजबूत सहयोग की सराहना की।

इससे पहले जयशंकर ने जॉर्जिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डेविड जाल्केलियानी से मुलाकात की और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, व्यापार तथा संपर्क के विषयों पर उनसे चर्चा की।

जयशंकर ने जाल्केलियानी को कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आने का न्योता भी दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आर्थिक सहयोग, पर्यटन, व्यापार और संपर्क के विषयों पर चर्चा की। हमारे संबंध अच्छे हैं। जॉर्जिया में कुछ बड़ी भारतीय परियोजनाएं, विद्युत परियोजनाएं और इस्पात परियोजनाएं हैं।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘अनेक भारतीय पर्यटक यहां आते हैं। जॉर्जिया में करीब 8,000 भारतीय छात्र हैं। लेकिन हमें लगता है कि हम हर क्षेत्र में और ज्यादा काम कर सकते हैं। आज हम इस बात के लिए सहमत हुए कि हम संबंधों को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उप प्रधानमंत्री को कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आने का न्योता दिया। भारत में लोगों को जॉर्जिया के बारे में, खासतौर पर व्यापार सुगमता की उनकी उच्च रैंकिंग के बारे में पता होना चाहिए।’’

जयशंकर ने उम्मीद जताई कि जॉर्जिया की उनकी यात्रा संबंधों का नया अध्याय शुरू करेगी। वह इस देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय विदेश मंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?