लाइव न्यूज़ :

फलस्तीन में टेक्नो पार्क के निर्माण के लिए भारत ने दिए तीस लाख डॉलर

By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:16 IST

Open in App

रामल्ला (वेस्ट बैंक), आठ दिसंबर भारत ने मंगलवार को फलस्तीन-भारत टेक्नो पार्क के निर्माण के लिए 30 लाख डॉलर की अंतिम किस्त दान की।

इस टेक्नो पार्क के जरिये फलस्तीनी सूचना प्रौद्योगिकी उद्यमियों को स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक बाजार से संपर्क करने में मदद मिलेगी।

भारत ने 2016 में द्विपक्षीय सहायता परियोजना के तहत बीर जायत विश्वविद्यालय के पास रामल्ला में टेक्नो पार्क की स्थापना के लिए एक करोड़ बीस लाख डॉलर दान देने का वादा किया था।

अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा से कहा कि यह परियोजना लगभग अपने अंतिम चरण में है और अगले साल फरवरी या मार्च में इसका उद्घाटन किया जा सकता है।

फलस्तीन में भारत के प्रतिनिधि सुनील कुमार ने परियोजना स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार डॉ मजदी अल-खालदी को तीस लाख डॉलर का चेक सौंपा।

इस अवसर पर डॉ अल-खालदी ने भारत को धन्यवाद देते हुए कहा, “यह भारत की ओर से दिया गया तोहफा है जिससे फलस्तीनी उद्योग को लाभ होगा और वह क्षेत्रीय तथा वैश्विक स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी बाजार में शुरुआत कर सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा