लाइव न्यूज़ :

भारत ने नेपाल को 18 करोड़ रुपये मूल्य के चिकित्सा उपकरण दिए

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:54 IST

Open in App

काठमांडू, 11 जून भारत ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ नेपाल की लड़ाई में एकजुटता और करीबी सहयोग प्रकट करते हुए शुक्रवार को वेंटिलेटर और एंबुलेंस सहित 18 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण सौंपे।

नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने टुंडीखेल स्थित नेपाली सेना के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को ये चिकित्सा उपकरण सौंपे।

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ हम एक साथ कोविड-19 से लड़ रहे हैं। एकजुटता और करीबी सहयोग का भाव प्रकट करते हुए राजदूत क्वात्रा ने वेंटिलेटर और एंबुलेंस सहित चिकित्सा उपकरण आज नेपाली सेनाध्यक्ष जनरल पूर्ण चंद्र थापा को सौंपे।’’

नेपाली सेना के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘चिकित्सा आपूर्ति भारतीय सेना द्वारा मुहैया कराई गई है।’’

यहां स्थित भारतीय दूतावास ने बयान में कहा कि ‘पड़ोसी पहले’ की नीति के तहत 28.80 करोड़ नेपाली रुपये (18,01,09,000भारतीय रूपये) के चिकित्सा उपकरण और आपूर्ति भारतीय सेना द्वारा की गई है।

दूतावास ने कोविड-19 के खिलाफ नेपाली सेना की लड़ाई में भारत के समर्थन को दोहराया।

गौरतलब है कि नेपाल में बृहस्पतिवार को 2,874 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या छह लाख के पार हो गई।

इस दौरान 59 और लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। नेपाल में अबतक 8,238 लोगों की जान महामारी में जा चुकी है और इस समय 77,858 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला