लाइव न्यूज़ :

चीन के भारतीय छात्रों को लौटने की अनुमति न देने पर भारत ने जतायी निराशा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:10 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 26 सितंबर भारत ने कोविड-19 महामारी के कारण फंसे भारतीय छात्रों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को लौटने की चीन द्वारा अनुमति देने से इनकार करने पर ‘‘निराशा’’ जतायी और इसे एक विशुद्ध मानवीय मुद्दे के प्रति ‘‘अवैज्ञानिक दृष्टिकोण’’ बताया।

भारत में करीब 23,000 से अधिक भारतीय छात्र और सैकड़ों भारतीय उद्योगपति और कामगार अपने परिवारों के साथ पिछले एक साल से फंसे हुए हैं क्योंकि चीन ने कोविड-19 की स्थिति का हवाला देते हुए वीजा प्रक्रिया निलंबित कर दी है। इन छात्रों में से ज्यादातर मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे हैं।

चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने 23 सितंबर को चीन-भारत संबंधों पर चौथे उच्च स्तरीय ट्रैक-2 संवाद में इन फंसे हुए भारतीयों की परेशानियों का जिक्र किया।

मिसरी ने कहा, ‘‘ऐसे कम जटिल मुद्दे जिसमें पूरी तरह से मानवीय संदर्भ होता है और जो द्विपक्षीय कूटनीतिक रुख से जुड़े नहीं होते, जैसे कि भारत में फंसे छात्रों, कारोबारियों और परिवारों को आवाजाही की अनुमति देने के प्रति अधिक संतुलित और संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां बता दूं कि भारत ने व्यापार और वाणिज्यिक संबंध जारी रखने की कोशिश की है- उदाहरण के लिए चीनी कारोबारियों को भारत आने के लिए वीजा जारी रखकर। हालांकि हमें यह देखकर निराशा हुई कि भारतीय छात्रों, कारोबारियों, मरीन क्रू और निर्यातकों के सामने आ रही कई समस्याओं के संबंध में अवैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाया गया है।’’

इस महीने की शुरुआत में चीन लौटने वाले विदेशियों पर यात्रा पाबंदिया हटाने के सवालों पर जवाब देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि बीजिंग अंतरराष्ट्रीय यात्रा से संबंधित मुद्दों पर सभी पक्षों के साथ करीबी संवाद बनाए रखने को लेकर तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना