लाइव न्यूज़ :

मालदीव की संसद के अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की

By भाषा | Updated: May 7, 2021 00:33 IST

Open in App

लंदन, छह मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद नशीद पर हुए हमले को लेकर बृहस्पतिवार को गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि वह जानते हैं कि नशीद कभी नहीं ''डरेंगे''।

मालदीव में सत्तारूढ़ दल मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति नशीद के घर के बाहर हुए विस्फोट के पीछे की मंशा उनकी जान लेने की थी।

फिलहाल लंदन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे जयशंकर ने ट्वीट किया, ''स्पीकर मोहम्मद नशीद पर हुए हमले को लेकर चिंतित हूं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। जानता हूं कि वह कभी नहीं डरेंगे।''

एमडीपी के अध्यक्ष हुसैन लतीफ ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि यह ''स्पीकर नशीद को जान से मारने के लिए किया गया आतंकवादी हमला था।''

सन ऑनलाइन की खबर अनुसार, ''उनको कितनी चोट लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।''

नशीद (53) तीस साल के एकतंत्र शासन के बाद पहली बार लोकतांत्रिक रूप से राष्ट्रपति चुने गए थे। वह 2008 से 2012 तक मालदीव के राष्ट्रपति थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब