लाइव न्यूज़ :

भारत ने आतंकी समूहों के बारूदी सुरंगों व आईईडी का उपयोग करने पर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 22:16 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, आठ अप्रैल भारत ने बृहस्पतिवार को इस बात को लेकर गहरी चिंता जतायी कि दाएश और अल नुसरा फ्रंट जैसे आतंकी समूह दहशत फैलाने के लिए बारूदी सुरंगों और आईईडी जैसे विस्फोटकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही भारत ने कहा कि इस प्रकार की युद्ध-रणनीति से प्रभावित देशों को मदद की जरूरत है।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने 'माइन एक्शन' पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली चर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि बारूदी सुरंगों से प्रभावित देशों, खासतौर पर संघर्ष की स्थिति वाले देशों, को सहायता की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह गहरी चिंता का विषय है कि दाएश, हयात ताहिर अल शाम, अल नुसरा फ्रंट जैसे आतंकवादी समूहों ने दहशत फैलाने और मासूम लोगों को डराने के लिए कम लागत और प्रभावी विकल्पों के तौर पर बारूदी सुरंगों और आईईडी का सहारा लिया है।"

उन्होंने कहा कि ऐसी ही प्रवृत्ति माली में देखी जा रही है जहां शांतिरक्षक सैनिकों को आईईडी द्वारा निशाना बनाया गया है।

स्वरूप ने कहा कि इस तरह के उपयोग में वृद्धि हुई है और इस प्रवृत्ति का मुकाबला करने के लिए कड़ी निंदा के साथ ही प्रभावी उपाय करने की आवश्यकता है।

संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में अग्रणी भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बारूदी सुरंग हटाने और पुनर्वास प्रयासों के लिए सहायता प्रदान की है।

स्वरूप ने कहा कि हमने ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान सहित कई सहयोगी देशों के साथ बारूदी सुरंग हटाने और अन्य विस्फोटकों से निपटने का विशेषज्ञ प्रशिक्षण भी लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?