लाइव न्यूज़ :

भारत ने यूएन को दिखाया आईना, विदेश नीति उपकरण के रूप में मानवाधिकारों के राजनीतिकरण को लेकर जताई चिंता

By भाषा | Updated: November 4, 2018 05:09 IST

आतंकवाद को मानवाधिकारों के उल्लंघन के खराब रूपों में से एक बताते हुए लाल ने कहा कि भारत को निर्दोष लोगों पर अपनी सीमाओं के पार से कई आतंकवादी हमलों का सामना करना पड़ा है। 

Open in App

भारत ने विदेश नीति के एक हथियार के रूप में मानवाधिकारों के राजनीतिकरण के मामलों पर चिंता जताते हुए खेद जताया है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का काम अधिक विवादास्पद और कठिन होता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि तन्मय लाल ने कहा कि प्रस्तावों और निर्णयों की बढ़ती संख्या, बैठकों और विशेष सत्रों के बढ़ते सिलसिले से मानवाधिकार परिषद का विस्तार होता जा रहा है लेकिन अकसर यह साफ नहीं होता कि इसका काम कितना प्रभावी है।मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में लाल ने शुक्रवार को कहा,‘‘हालांकि मानवाधिकार संधियों और कन्वेंशनों का एक बहुत ही व्यापक मानदंड खाका विकसित हुआ है...खेदजनक है कि मानवाधिकार परिषद का काम और इसकी संबंधित प्रक्रियाएं अधिक विवादास्पद और मुश्किल होती जा रही हैं।उन्होंने कहा,‘‘मानवाधिकार एजेंडे पर विचार-विमर्श से जुड़ी कई कठिनाइयों के कारणों को ढूंढना मुश्किल नहीं है?? वे प्राय: विकास, सामाजिक तथा सांस्कृतिक संदर्भों और प्रशासन प्रणालियों के अपने स्तर पर कई अलग-अलग प्राथमिकताओं और सदस्य देशों की चिंताओं के रूप में सामने आते है।’’लाल ने कहा कि मानवाधिकार परिषद के काम का विस्तार जारी है लेकिन इसके काम की प्रभावशीलता हमेशा स्पष्ट नहीं होती है।इस वर्ष जून में भारत ने उस समय संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त रहे जैद राद अल हुसैन की कश्मीर पर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। रिपोर्ट में कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच कराये जाने का आह्वान किया था।आतंकवाद को मानवाधिकारों के उल्लंघन के खराब रूपों में से एक बताते हुए लाल ने कहा कि भारत को निर्दोष लोगों पर अपनी सीमाओं के पार से कई आतंकवादी हमलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सबसे बड़ी वैश्विक चुनौतियों में से एक माना जाता है, इस खतरे का समाधान करने के लिए किसी भी सार्थक सामूहिक प्रतिक्रिया को कुछ लोगों द्वारा विफल किया जा रहा है।?? 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा