लाइव न्यूज़ :

युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत बन रहा है उत्पादन का केंद्र 

By भाषा | Updated: July 25, 2018 04:58 IST

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत उत्पादन का केंद्र बन रहा है।’’ कार्यक्रम में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी भी थे। उन्होंने उल्लेख किया कि विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी सैमसंग ने हाल में उत्तर प्रदेश में अपना उत्पादन संयंत्र खोला है। 

Open in App

कामपाला, 25 जुलाईः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीती रात कहा कि भारत एक वैश्विक उत्पादन केंद्र और स्टार्टअप हब के तौर पर उभर रहा है। भारत में बनी कार और स्मार्ट फोन समेत अनेक ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को आज उन देशों को बेचा जा रहा है, जहां से कभी हम ये सामान आयात करते थे। युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय इस्पात का इस्तेमाल कर आज भारत रेल पटरियों, मेट्रो ट्रेन कोच और उपग्रह का निर्माण खुद कर रहा है। 

मोदी ने भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत उत्पादन का केंद्र बन रहा है।’’ कार्यक्रम में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी भी थे। उन्होंने उल्लेख किया कि विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी सैमसंग ने हाल में उत्तर प्रदेश में अपना उत्पादन संयंत्र खोला है। 

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘संभव है कि बहुत जल्द जब आप यहां युगांडा में स्मार्टफोन खरीदने जाएंगे तो आपको मेड इन इंडिया का लेवल नज़र आएगा।’’ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया आज भारत की पहचान बन गया है। भारत में बनी कार और स्मार्ट फोन समेत अनेक उत्पादों को आज उन देशों को बेचा जा रहा है, जहां से कभी हम ये सामान आयात करते थे। 

उन्होंने कहा कि भारत में पिछले चार साल में 11,000 स्टार्ट अप पंजीकृत हुए हैं, जिससे भारत स्टार्ट अप की भूमि बन गया है। पीएम मोदी ने युगांडा एवं अन्य अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संसाधन सम्पन्न महाद्वीप अब उनकी सरकार की विदेश नीति के केंद्र में है। 

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत 18 नये दूतावास खोलेगा जिससे अफ्रीका में भारत के दूतावासों की संख्या बढ़कर 47 हो जायेगी। उन्होंने कहा कि भारत एवं अफ्रीका के बीच कारोबार में 32 फीसदी का इजाफा हुआ है। मोदी ने कहा कि एशिया एवं अफ्रीका नये विश्व क्रम में बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने अफ्रीका को 10 अरब डॉलर देने के वादे को दोहराया और युगांडा के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की प्रशंसा की। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा