युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत बन रहा है उत्पादन का केंद्र 

By भाषा | Updated: July 25, 2018 04:58 IST2018-07-25T04:58:29+5:302018-07-25T04:58:29+5:30

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत उत्पादन का केंद्र बन रहा है।’’ कार्यक्रम में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी भी थे। उन्होंने उल्लेख किया कि विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी सैमसंग ने हाल में उत्तर प्रदेश में अपना उत्पादन संयंत्र खोला है। 

India emerging as global manufacturing hub says Narendra Modi addressing Indians in Uganda | युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत बन रहा है उत्पादन का केंद्र 

युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत बन रहा है उत्पादन का केंद्र 

कामपाला, 25 जुलाईः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीती रात कहा कि भारत एक वैश्विक उत्पादन केंद्र और स्टार्टअप हब के तौर पर उभर रहा है। भारत में बनी कार और स्मार्ट फोन समेत अनेक ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को आज उन देशों को बेचा जा रहा है, जहां से कभी हम ये सामान आयात करते थे। युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय इस्पात का इस्तेमाल कर आज भारत रेल पटरियों, मेट्रो ट्रेन कोच और उपग्रह का निर्माण खुद कर रहा है। 

मोदी ने भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत उत्पादन का केंद्र बन रहा है।’’ कार्यक्रम में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी भी थे। उन्होंने उल्लेख किया कि विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी सैमसंग ने हाल में उत्तर प्रदेश में अपना उत्पादन संयंत्र खोला है। 

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘संभव है कि बहुत जल्द जब आप यहां युगांडा में स्मार्टफोन खरीदने जाएंगे तो आपको मेड इन इंडिया का लेवल नज़र आएगा।’’ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया आज भारत की पहचान बन गया है। भारत में बनी कार और स्मार्ट फोन समेत अनेक उत्पादों को आज उन देशों को बेचा जा रहा है, जहां से कभी हम ये सामान आयात करते थे। 

उन्होंने कहा कि भारत में पिछले चार साल में 11,000 स्टार्ट अप पंजीकृत हुए हैं, जिससे भारत स्टार्ट अप की भूमि बन गया है। पीएम मोदी ने युगांडा एवं अन्य अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संसाधन सम्पन्न महाद्वीप अब उनकी सरकार की विदेश नीति के केंद्र में है। 

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत 18 नये दूतावास खोलेगा जिससे अफ्रीका में भारत के दूतावासों की संख्या बढ़कर 47 हो जायेगी। उन्होंने कहा कि भारत एवं अफ्रीका के बीच कारोबार में 32 फीसदी का इजाफा हुआ है। मोदी ने कहा कि एशिया एवं अफ्रीका नये विश्व क्रम में बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने अफ्रीका को 10 अरब डॉलर देने के वादे को दोहराया और युगांडा के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की प्रशंसा की। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

Web Title: India emerging as global manufacturing hub says Narendra Modi addressing Indians in Uganda

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे