लाइव न्यूज़ :

भारत यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के लिए चुना गया, चार साल का होगा कार्यकाल

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:56 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 25 नवंबर भारत को बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक संगठन की विश्व धरोहर समिति के लिए चुना गया जिसका कार्यकाल चार साल का होगा। इससे एक सप्ताह पहले भारत को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड के लिए फिर से चुना गया था।

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि भारत ने एशिया प्रशांत क्षेत्र से विश्व विरासत समिति की सीट जीती है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद देती हूं।’’

‘इंडिया एट यूनेस्को’ ने ट्वीट किया कि भारत (2021-25) चार साल के कार्यकाल के लिए 142 वोटों के साथ विश्व धरोहर समिति के लिए चुना गया। इससे पहले 17 नवंबर को भारत 2021-25 के कार्यकाल के लिए यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में फिर से चुना गया था।

संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की इस समिति पर विश्व विरासत संधि के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही समिति विश्व विरासत कोष के उपयोग को परिभाषित करती है तथा राज्यों के अनुरोध पर वित्तीय सहायता आवंटित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना