लाइव न्यूज़ :

भारत ने ‘बदलती दुनिया’ में यूएई के साथ काम करने के लिए और अवसरों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: November 27, 2020 10:45 IST

Open in App

अबु धाबी,27 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और ‘बदलती दुनिया’ में खाड़ी देश के साथ मिल कर काम करने के और अवसरों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कोविड युग के अनुभवों ने भारत और यूएई को काफी सीख दी हैं।

जयशंकर 25-26 नवंबर को दो दिन की यूएई की यात्रा पर थे। यह उनकी तीन देशों बहरीन,संयुक्त अरब अमीरात और सेशेल्स की छह दिवसीय यात्रा का दूसरा चरण था, जो मंगलवार को शुरू हुआ।

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच हुई इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।

जयशंकर ने शुक्रवार को ट्वीट किया,‘‘विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से दोबारा मुलाकात करके अच्छा लगा। हमने बढ़ते सहयोग का जायजा लिया। बदलती दुनिया में साथ मिल कर काम करने के और अवसरों पर चर्चा की। कोविड युग के अनुभवों ने हम दोनों को काफी सीख दी हैं। उनकी मेहमान नवाजी के लिए शुक्रिया।’’

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार जयशंकर और नाहयान ने बृहस्पतिवार को द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

बयान के अनुसार,‘‘जयशंकर ने कोविड-19 महामारी से निपटने में स्वास्थ्य और आर्थिक क्षेत्र में भारत की प्रगति के बारे में यूएई को जानकारी दी।’’

दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा सहित अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर सहयोग की समीक्षा की।

बयान के अनुसार जयशंकर और नाहयान ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की और विभिन्न बहुपक्षीय मुद्दों पर समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई।

विदेश मंत्री ने अबु धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बुधवार को मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं और महामारी के दौरान भारतीय नागरिकों की देखभाल के लिए यूएई के नेतृत्व की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला