लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोविड टीके की 100 करोड़ खुराक लगा कर इतिहास रचा: डब्ल्यूएचओ, भूटान, लंका ने दी बधाई

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:20 IST

Open in App

जिनेवा, 21 अक्टूबर भारत में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या के, 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाने पर बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) तथा भूटान और श्रीलंका के नेतृत्व ने बधाई दी।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक तेद्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और भारत के लोगों को कोविड-19 से संवेदनशील आबादी की रक्षा करने और टीकों के समतामूलक वितरण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों के लिए बधाई।’’

भूटान के प्रधानमंत्री डॉ लोटे शेरिंग ने कहा कि यह न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि विश्व के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भूटान के लोगों की ओर से, मैं भारत को बधाई देता हूं।’’

विदेश मंत्रालय ने शेरिंग की शुभकामनाओं और टीका मैत्री पहल की सराहना करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

टीका मैत्री एक मानवीय पहल है जो भारत सरकार ने दुनिया भर में देशों को कोविड-19 टीका मुहैया करने के लिए शुरू की है। सरकार ने 20 जनवरी से टीका मुहैया करना शुरू किया। भारत ने अब तक 95 देशों को टीके की 6.63 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई है, जिनमें कनाडा, ब्रिटेन, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ब्राजील, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन और बहरीन शामिल हैं।

भूटान के विदेश मंत्री तांदी दोरजी ने भी एक अरब कोविड टीकाकरण करने को लेकर भारत को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक ऐतिहासिक उपलब्धि।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी, मेडिकल समुदाय और भारत के अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आगे का रास्ता और सुरक्षित बने रहना सफल टीकाकरण पर निर्भर है। इस लक्ष्य को हासिल करने पर बधाई।’’

अपनी प्रतिक्रिया में विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्रीलंकाई प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और सहयोग भारत-श्रीलंका संबंध को आगे बढ़ाने में सहायक रहा है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि दोनों देशों में टीकाकरण अभियान दोनों दिशा में यात्रा को बढ़ावा देगा।’’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की नि:स्वार्थ भावना से कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। जयशंकर पांच दिनों की इजराइल यात्रा पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना