लाइव न्यूज़ :

भारत ने काबुल में हुए भयावह बम विस्फोट की निंदा की, घायलों का जायजा लेने पहुंचे एनएसए

By भाषा | Updated: August 19, 2019 05:17 IST

भारत के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “भारत कल काबुल के विवाह समारोह स्थल में किए गए भयावह बम विस्फोट की कड़ी निंदा करता है जिसमें मासूम नागरिकों ने अपनी जान गंवाई।”

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अगस्त: भारत ने काबुल के विवाह समारोह स्थल में हुए ‘‘भयावह” बम विस्फोट की रविवार को कड़ी निंदा की। इस विस्फोट में 60 से अधिक लोग मारे गए थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वीभत्स आतंकवादी हमले को अंजाम देने वालों के साथ ही आतंकवादियों को पनाह देने वालों को “अतिशीघ्र” कानून के समक्ष लाया जाना चाहिए।

काबुल के अधिकारियों के मुताबिक इस्लामिक स्टेट से संबद्ध आत्मघाती हमलावर ने शनिवार की रात अफगान राजधानी के विवाह समारोह स्थल में हमला कर दिया था जिसमें 63 लोगों की मौत हो गई थी और 182 घायल हो गए थे। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहीब ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

भारत के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “भारत कल काबुल के विवाह समारोह स्थल में किए गए भयावह बम विस्फोट की कड़ी निंदा करता है जिसमें मासूम नागरिकों ने अपनी जान गंवाई।” इसमें कहा गया, “हम इस कायराना हमले के मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा