लाइव न्यूज़ :

भारत अफ्रीकी देशों की बिना शर्त सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध: श्रृंगला

By भाषा | Updated: January 7, 2021 00:30 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, छह जनवरी भारत ने अफ्रीकी देशों की बिना किसी शर्त के प्राथमिकता के आधार पर सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि भारत समकालीन दुनिया में एक महत्वपूर्ण कारक के रूप में अफ्रीका के विकास और प्रगति का स्वागत करता है।

श्रृंगला ने कहा, "हम इस प्रयास में अफ्रीकी प्राथमिकताओं के अनुसार और बिना शर्त के अफ्रीकी देशों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

उन्होंने 'अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना: नाजुक स्थितियों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में चुनौतियां' नामक विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली चर्चा में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका की आकांक्षाओं का समर्थन करना जारी रखेगा और उसे एक ऐसे भविष्य के लिए सशक्त बनाने की दिशा में काम करेगा, जो गरिमा और सम्मान के साथ समावेशिता, स्थिरता, पारदर्शिता और सामाजिक-आर्थिक विकास के सिद्धांतों पर स्थापित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते