लाइव न्यूज़ :

भारत ने इजराइल को ठेंगा दिखाया, हमास के खिलाफ वोटिंग में रहा गैरहाजिर

By विकास कुमार | Updated: December 8, 2018 14:59 IST

अमेरिकी प्रस्ताव के खिलाफ और हमास के गतिविधियों के समर्थन में 85 देशों ने वोट डाला जबकि 58 देशों ने हमास के खिलाफ वोट किया। भारत सहित 32 देश वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहे।

Open in App

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद भारत और इजराइल के ऐतिहासिक रिश्ते में एक नई सरगर्मी देखने को मिली थी। नरेन्द्र मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने जो इजराइल के दौरे पर गए। लेकिन गुरूवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलीस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के खिलाफ लाये गए अमेरिकी प्रस्ताव के दौरान भारत का गैरहाजिर रहना ये साफ संकेत देता है कि इजराइल को लेकर मोदी सरकार भी उसी रणनीति के तहत चल रही है, जिसका अनुसरण पूर्व की सरकारों ने किया है। 

अमेरिका द्वारा यह प्रस्ताव हमास के आतंकियों द्वारा इजराइल में राकेट दागे जाने और गोलीबारी की घटनाओं को लेकर निंदा करने के लिए लाया गया था। साथ ही इजराइल में आतंकी घुसपैठ करवाने के लिए सुरंग खोदने और जिहादियों की फौज खड़ा करने को लेकर भी उसकी निंदा की जानी थी। लेकिन भारत ने इस प्रस्ताव के दौरान गैरहाजिर रहना ही ज्यादा उचित समझा। 

पीटीआई के मुताबिक अमेरिका का यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका क्योंकि यूएन महासभा में इसे जरूरी दो-तिहाई वोट नहीं मिले। अमेरिकी प्रस्ताव के खिलाफ और हमास के गतिविधियों के समर्थन में 85 देशों ने वोट डाला जबकि 58 देशों ने हमास के खिलाफ वोट किया। 

भारत सहित 32 देश वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहे। हाल ही में हमास ने इजराइल में कई रॉकेट दागे थे, जिसमे एक इजरायली नागरिक की मौत हो गई थी। जवाबी कारवाई में इजराइल ने भी हमास के ठिकाने पर बमबारी की थी, जिसमें हमास के 7 आतंकवादी मारे गए थे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इजराइल दौरे पर इस बात को बार-बार दोहराया था कि आतंक के खिलाफ भारत हमेशा इजराइल के साथ खड़ा है। इजराइल ने भी पाकिस्तान द्वारा निर्यातित आतंकवाद की आलोचना की थी और भारत को हरसंभव मदद करने का एलान किया था। लेकिन भारत के इस फैसले के बाद इजराइल और भारत का आतंक के खिलाफ गठजोड़ कमजोर हो सकता है।

टॅग्स :इजराइलसंयुक्त राष्ट्रइंडियाअमेरिकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल