लाइव न्यूज़ :

पूर्वी लद्दाख में गतिरोध का भारत, चीन ने ‘प्रभावी प्रबंधन, नियंत्रण’ किया : चीनी विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:43 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 20 दिसंबर चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अपने मंत्रालय के प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए वर्षांत भाषण में कहा कि चीन और भारत ने पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध को “प्रभावी ढंग से प्रबंधित और नियंत्रित” किया।

पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच जारी सीमा विवाद के बीच वांग का यह बयान आया है।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनावपूर्ण गतिरोध को सुलझाने के लिये किये गए प्रयासों का संक्षिप्त संदर्भ देते हुए वांग ने कहा, “चीन और भारत ने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और विकसित करने के लिए एक साझा प्रतिबद्धता के तहत राजनयिक और सैन्य माध्यम से बातचीत को बनाए रखा है, और कुछ सीमा क्षेत्रों में स्थिति को प्रभावी ढंग से प्रबंधित और नियंत्रित किया है।”

पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध की वजह से दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया था।

पैंगोंग झील इलाके में हिंसक झड़प के बाद पिछले साल पांच मई को भारत और चीन की सेनाओं के बीच सीमा गतिरोध शुरू हो गया था और दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों व भारी हथियारों के साथ अपनी तैनाती बढ़ा दी थी।

सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक श्रृंखला के परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों ने अगस्त में गोगरा क्षेत्र में और फरवरी में पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट पर सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया को पूरा किया।

दोनों पक्षों के बीच 31 जुलाई को 12वें दौर की बातचीत हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद गोगरा से सेनाओं की वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इस इलाके में दोनों सेनाएं आमने-सामने थीं, जिससे क्षेत्र की शांति के लिये खतरा पैदा हो गया था। दोनों तरफ के 50 से 60 हजार सैनिक अब भी वास्तविक नियंत्रण रेखा के पहाड़ी सेक्टरों में तैनात हैं।

अपने भाषण में वांग ने कहा, “चीन की कूटनीति के लिए, पिछले वर्ष ने हमें सीपीसी (चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी) की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में काम करते हुए देखा है, जिसके मूल में कॉमरेड शी चिनफिंग हैं। एक वैश्विक दृष्टि को अपनाते हुए और राष्ट्र व हमारे लोगों की सेवा करते हुए देखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल