लाइव न्यूज़ :

भारत के कोविड-19 के टीके की दो लाख खुराक भेंट देने पर संरा प्रमुख हैं आभारी

By भाषा | Updated: February 18, 2021 12:38 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 18 फरवरी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शांतिरक्षकों के लिए कोविड-19 के टीके की दो लाख खुराकें भेंट करने पर भारत का आभार जताया है।

महासचिव के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों के लिए कोविड-19 के टीके की दो लाख खुराक भेंट करने की घोषणा की थी।

जयशंकर ने कहा था, ‘‘ यह ध्यान में रखते हुए कि संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक किन मुश्किल परिस्थितियों में काम करते हैं, हम आज उनके लिए दो लाख खुराक भेंट देने की घोषणा करते हैं।’’

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ भारतीय प्रतिनिधिमंडल की इस भेंट की घोषणा के हम बेहद आभारी हैं। संयुक्त राष्ट्र का सहयोग विभाग इन्हें बांटने का काम करेगा।’’

भारत की दो लाख खुराकों की भेंट का मतलब है कि संयुक्त राष्ट्र मिशन के सभी शांतिरक्षकों को टीके की आवश्यक दोनों खुराकें लग पाएंगी।

संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के अनुसार विश्व में अभी कुल 12 अभियानों में कुल 94,484 कर्मी तैनात हैं।

संयुक्त राष्ट्र के शांति स्थापना अभियानों में कुल 121 देशों के कर्मी तैनात है, जिनमें से सबसे अधिक सैनिक भारत के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा