लाइव न्यूज़ :

India-Canada Dispute: हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता के बारे में ‘विश्वसनीय आरोपों’ के सबूत भारत से साझा किए थे, कनाडा पीएम ट्रूडो ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2023 15:27 IST

India-Canada Dispute: ट्रूडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी अलगाववादी नेता निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की ‘संभावित’ संलिप्तता का आरोप लगाया है जिससे कनाडा और भारत के बीच कूटनीतिक विवाद शुरू हो गया है। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली इस गंभीर मसले पर तथ्यों की तह तक जाने के लिए ओटावा के साथ ‘‘प्रतिबद्धता के साथ काम करे।’’भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

India-Canada Dispute:कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उनके देश ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता के बारे में ‘‘विश्वसनीय आरोपों’’ के सबूत भारत के साथ कई सप्ताह पहले साझा किए थे और कनाडा चाहता है कि नई दिल्ली इस गंभीर मसले पर तथ्यों की तह तक जाने के लिए ओटावा के साथ ‘‘प्रतिबद्धता के साथ काम करे।’’

 

ट्रूडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी अलगाववादी नेता निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की ‘संभावित’ संलिप्तता का आरोप लगाया है जिससे कनाडा और भारत के बीच कूटनीतिक विवाद शुरू हो गया है। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।

भारत ने इन आरोपों को ‘बेतुका’ और ‘प्रेरित’ कहकर आक्रामक रूप से खारिज कर दिया और इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

ट्रूडो ने कनाडा की यात्रा पर आए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं बस यह कहना चाहता हूं कि हमने हफ्तों पहले उन आरोपों, उन विश्वसनीय आरोपों को भारत के साथ साझा किया था। हम अपने साझेदारों के साथ काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने एक सवाल पर कहा, ‘‘और हम चाहते हैं कि भारत इस स्थिति पर तथ्यों की तह तक जाने के लिए कनाडा के साथ प्रतिबद्धता के साथ काम करे। हम उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं और हम कई हफ्तों से काम कर रहे हैं।’’ ट्रूडो ने कहा, ‘‘कनाडा ने विश्वसनीय आरोपों को भारत के साथ साझा किया है जिनके बारे में मैंने सोमवार को बात की थी।

हमने कई सप्ताह पहले यह जानकारी साझा की थी...हम उम्मीद करते हैं कि वे हमारे साथ बातचीत करेंगे ताकि हम इस बेहद गंभीर मामले की तह तक जा सकें।’’ भारत ने बृहस्पतिवार को कनाडा से उसके देश से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकवादियों और भारत विरोधी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा था और कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थी।

कनाडा के इस मामले में कोई सूचना भारत के साथ साझा किए जाने के बारे में पूछने पर नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘कनाडा ने इस मामले पर तब या उससे पहले या बाद में कोई खास जानकारी साझा नहीं की। आप जानते हैं कि जैसा कि हमने कहा है या मुझे लगता है कि हमने स्पष्ट किया है कि हम किसी भी विशेष सूचना पर विचार करने के लिए तैयार हैं।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नयी दिल्ली में कहा, ‘‘हमने कनाडाई पक्ष को इससे अवगत करा दिया है और उन्हें यह स्पष्ट कर दिया है कि हमें उपलब्ध करायी गयी किसी भी विशेष सूचना पर गौर के लिए हम तैयार है। लेकिन अभी तक हमें कोई खास सूचना नहीं मिली है।’’

भारत ने यह भी कहा कि उसके पास कनाडाई सरजमीं से कुछ लोगों द्वारा आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिए जाने के बारे में ‘‘ठोस सबूत’’ हैं और उसने नियमित आधार पर कनाडाई प्राधिकारियों के साथ इसे साझा किया है लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

कनाडा की मीडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में कनाडाई सरकार से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा है कि सिख अलगाववादी नेता की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप इंसानी तथा खुफिया जानकारी तथा ओटावा के ‘फाइव आइज’ खुफिया नेटवर्क के एक सहयोगी देश से मिली गोपनीय सूचनाओं पर आधारित हैं।

टॅग्स :कनाडाजस्टिन ट्रूडोनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला