लाइव न्यूज़ :

पाक को जवाब देने के लिए अधिक सैन्य ताकत का प्रयोग कर सकता है भारत: अमेरिकी इंटेलिजेंस रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 14, 2021 11:09 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अप्रैल अमेरिका की ‘इंटेलिजेंस कम्यूनिटी’ (खुफिया विभागों का समूह) ने संसद को सौंपी गई अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, पाकिस्तान द्वारा की गई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उकसावे की कार्रवाई का जवाब पहले के मुकाबले अब और अधिक सैन्य ताकत से दे सकता है।

‘ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस’ (ओडीएनआई) ने अमेरिकी कांग्रेस (संसद) को सौंपी अपनी वार्षिक ‘संकट समीक्षा रिपोर्ट’ में कहा है कि हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच पारंपरिक युद्ध होने की संभावना नहीं के बराबर है, फिर भी दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है।

रिपोर्ट में कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, पाकिस्तान द्वारा की गई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उकसावे की कार्रवाई का जवाब पहले के मुकाबले अब और अधिक सैन्य ताकत से दे सकता है तथा तनाव बढ़ने से परमाणु अस्त्र संपन्न दोनों देशों के बीच संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। कश्मीर में अशांति का हिंसक माहौल या भारत में आतंकवादी हमले से इसकी आशंका है।”

ओडीएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान, इराक और सीरिया में चल रहे युद्ध से अमेरिकी सेनाओं पर सीधा प्रभाव पड़ता है और परमाणु अस्त्र संपन्न भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनाव विश्व के लिए चिंता का कारण हैं।

अफगानिस्तान पर ओडीएनआई की रिपोर्ट ने कहा कि अगले साल के दौरान शांति समझौते की संभावना कम रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब