लाइव न्यूज़ :

भारत ने म्यांमा में उसकी भूमिका के बारे में सोशल मीडिया रिपोर्टों को ‘शरारतपूर्ण’ बताया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 22:33 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयार्क, 10 मार्च भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में म्यांमा पर विचार-विमर्श में उसकी भूमिका के बारे में सोशल मीडिया रिपोर्टों को ‘‘शरारतपूर्ण और पक्षपातपूर्ण’’ करार दिया है और कहा है कि इस मुद्दे पर उसकी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट है।

म्यांमा की सेना ने पिछले महीने आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता से हटाकर तख्तापलट किया था।

सैन्य तख्तापलट का म्यांमा में तीव्र विरोध हो रहा है। लगभग दो हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और विरोध प्रदर्शन में 60 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है।

यांगून में भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमने यूएनएससी में म्यांमा पर विचार-विमर्श में भारत की भूमिका के बारे में सोशल मीडिया पर रिपोर्ट देखी है। ये रिपोर्ट शरारतपूर्ण और पक्षपाती हैं। यूएनएससी मामले को देख रहा है और हमें निष्कर्ष का इंतजार करना चाहिए। इस मुद्दे पर भारत की स्थिति सर्वविदित और पूरी तरह से स्पष्ट है।’’

म्यांमा पर एक अनौपचारिक बैठक के दौरान महासभा में 26 फरवरी को एक बयान में भारत ने कहा था कि म्यांमा और इसके लोगों के एक करीबी मित्र के रूप में भारत ‘‘स्थिति पर करीब से नजर रखेगा और समान विचारों वाले देशों के साथ चर्चा करता रहेगा ताकि लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं का सम्मान किया जा सके।’’

भारत ने कहा था, ‘‘लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करना म्यांमा के सभी हितधारकों की प्राथमिकता होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस महत्वपूर्ण मोड़ पर म्यांमा के लोगों को अपना रचनात्मक समर्थन देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला