लाइव न्यूज़ :

भारत ने सीरिया को बिना किसी शर्त और भेदभाव के मानवीय सहायता मुहैया कराने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:31 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 24 जून भारत ने सीरिया की जनता के लिए भेदभाव रहित, राजनीति से ऊपर उठकर और बिना किसी शर्त के मानवीय सहायता देने का आह्वान किया और कहा कि युद्ध की विभीषिका झेल रहे देश में दशकों की हिंसा और आतंक के कारण लाखों लोगों की स्थिति बदतर हुई है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीरिया (मानवीय मामलों) पर हुई बैठक में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव(संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक) प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को कहा कि सीरिया में सीमापार मानवीय सहायता के अभियानों के बीच आ रही बाधाओं को हटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।

गुप्ता ने कहा, “यह स्पष्ट है कि दशकों तक चली हिंसा और आतंक ने सीरिया के लोगों के जीवन पर भयानक असर डाला है। सीरिया में एक करोड़ दस लाख से अधिक लोगों को किसी न किसी रूप में मानवीय सहायता की जरूरत है।”

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि विदेशी सेनाओं की उपस्थिति और सशस्त्र समूहों को बाहर से मिल रहा समर्थन स्थिति को और खराब कर रहा है। गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 महामारी तथा मानवीय और स्वास्थ्य सेवाओं पर लगे प्रतिबंधों के कारण स्थिति और बदतर हुई है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इन कदमों की समीक्षा करने की जरूरत है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश की मानवीय सहायता और चिकित्सकीय सुविधाएं प्राप्त करने की क्षमता बाधित न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना