लाइव न्यूज़ :

मॉरीशस के अगालेगा द्वीप पर नौसैन्य प्रतिष्ठान का निर्माण कर रहा भारत : रिपोर्ट में किया गया दावा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 00:04 IST

Open in App

दुबई/नयी दिल्ली, तीन अगस्त ऐसा माना जाता है कि भारत दक्षिण-पश्चिमी हिंद महासागर में सुदूर मॉरीशस द्वीप अगालेगा पर एक नौसैन्य प्रतिष्ठान का निर्माण कर रहा है। एक प्रमुख अरब मीडिया संगठन ने मंगलवार को उपग्रह चित्रण, वित्तीय डाटा और इसके द्वारा एकत्र किए गए जमीनी साक्ष्य का हवाला देते हुए यह दावा किया।

कतर के अल जजीरा समाचार चैनल ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि जिन सैन्य विशेषज्ञों ने इसकी जांच इकाई द्वारा एकत्र किए गए सबूतों का विश्लेषण किया है, उनका कहना है कि अगालेगा में निर्माणाधीन एक हवाई पट्टी का उपयोग लगभग निश्चित रूप से भारतीय नौसेना द्वारा समुद्री गश्ती मिशन के लिए किया जाएगा।

अगालेगा, लगभग 12 किलोमीटर लंबा और 1.5 किलोमीटर चौड़ा द्वीप है और यह मॉरीशस के मुख्य द्वीप से लगभग 1,100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां लगभग 300 लोग रहते हैं।

समाचार चैनल ने ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) थिंक-टैंक, नई दिल्ली के एसोसिएट फेलो अभिषेक मिश्रा के हवाले से कहा, ‘‘यह भारत के लिए एक खुफिया प्रतिष्ठान है, जो दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर और मोजाम्बिक चैनल में निगरानी बढ़ाने के लिए हवाई और नौसैनिक उपस्थिति दर्ज कराता है।’’

अल जजीरा की रिपोर्ट के संबंध में भारतीय नौसेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना