लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में गोलीबारी में मारे गए लोगों में भारत में जन्मी यात्रा ब्लॉगर शामिल

By भाषा | Updated: October 23, 2021 10:40 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 23 अक्टूबर (एपी) मेक्सिको के तुलुम कैरिबियाई रिजॉर्ट में गोलीबारी में मारे गए दो विदेशी पर्यटकों में से भारत में जन्मी कैलिफोर्निया की एक महिला शामिल है।

क्विंटाना रो राज्य में अधिकारियों ने बताया कि मारी गयी महिलाओं में से एक अंजली रयॉट थीं। रयॉट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें कैलिफोर्निया में रहने वाली भारत के हिमाचल प्रदेश की एक यात्रा ब्लॉगर बताया गया है। फेसबुक पेज पर बताया गया है कि वह कैलिफोर्नियाा के सैन जोस में रहती थी।

गोलीबारी में मारी गयी जर्मनी की महिला की पहचान जेनिफर हेन्जोल्ड के रूप में की गयी है।

तुलुम में सड़क किनारे बने एक रेस्त्रां में बुधवार देर रात को गोलीबारी में तीन अन्य विदेशी पर्यटक घायल भी हो गए थे। इनमें जर्मनी के दो पुरुष और पुर्तगाल की एक महिला शामिल हैं।

अभियोजकों का कहना है कि इलाके में नशीले पदार्थ की बिक्री में शामिल दो गिरोहों के बीच गोलीबारी हुई थी। उस समय पर्यटक रेस्त्रां में खाना खा रहे थे और वे गोलीबारी की चपेट में आ गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला