लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में गोलीबारी में मारे गए लोगों में भारत में जन्मी यात्रा ब्लॉगर शामिल

By भाषा | Updated: October 23, 2021 13:55 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, 23 अक्टूबर मेक्सिको के तुलुम कैरिबियाई रिजॉर्ट में गोलीबारी में मारे गए दो विदेशी पर्यटकों में से भारत में जन्मी कैलिफोर्निया की 25 वर्षीय महिला शामिल है जो अपना जन्मदिन मनाने के लिए मेक्सिको आयी थी।

एक स्थानीय समाचार वेबसाइट की खबर के अनुसार, यह घटना बुधवार रात की है। गोलीबारी में अंजली रयॉट के साथ जर्मनी की एक अन्य पर्यटक भी मारी गयी। रयॉट 22 अक्टूबर को अपने जन्मदिन से पहले सोमवार को तुलुम आयी थीं।

रयॉट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें कैलिफोर्निया में रहने वाली भारत के हिमाचल प्रदेश की एक यात्रा ब्लॉगर बताया गया है। फेसबुक पेज पर बताया गया है कि वह कैलिफोर्नियाा के सैन जोस में रहती थी। रयॉट जुलाई से लिंकडिन में काम कर रही थीं।

गोलीबारी में मारी गयी जर्मनी की महिला की पहचान जेनिफर हेन्जोल्ड के रूप में की गयी है।

तुलुम में सड़क किनारे बने एक रेस्त्रां में बुधवार देर रात को गोलीबारी में तीन अन्य विदेशी पर्यटक घायल भी हो गए थे। इनमें जर्मनी के दो पुरुष और पुर्तगाल की एक महिला शामिल हैं।

क्विंटाना रो के अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इलाके में नशीले पदार्थ की बिक्री में शामिल दो गिरोहों के बीच गोलीबारी हुई थी। उस समय पर्यटक रेस्त्रां में खाना खा रहे थे और वे गोलीबारी की चपेट में आ गए।

इस बीच, रयॉट के भाई आशीष रयॉट ने तुलुम के मेयर से शव को प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा है। आशीष ने प्राधिकारियों से मदद करने का अनुरोध किया ताकि उसके वीजा को अनुमति दी जा सके और वह अंतिम संस्कार के लिए अपनी बहन का शव भारत ले जाने के वास्ते मेक्सिको आ सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल