लाइव न्यूज़ :

भारत ने दिया पाक को बड़ा झटका, POK राष्ट्रपति मसूद खान के कार्यक्रम को फ्रांसीसी संसद में रोका

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 3, 2019 10:01 IST

पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति मसूद खान की फ्रांसीसी संसद में बैठक कराने की कोशिश की, थी, जिसे भारत ने विराध दर्ज करवाकर रुकवाया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान दुनियाभर के देशों का दरवाजा खटखटा रहा है। उसने एक बार फिर कोशिश की जोकि नाकाम साबित हो गई। पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति मसूद खान की फ्रांसीसी संसद में बैठक कराने की कोशिश की थी, जिस पर भारत ने पानी फेर दिया।

जम्मू-कश्मीर में से अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान दुनियाभर के देशों का दरवाजा खटखटा रहा है। उसने एक बार फिर कोशिश की जोकि नाकाम साबित हो गई। दरअसल, पाकिस्तान ने अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति मसूद खान की फ्रांसीसी संसद में बैठक कराने की कोशिश की थी, जिस पर भारत ने पानी फेर दिया।दरअसल, पेरिस स्थित पाकिस्तानी दूतावास फ्रांसीसी संसद के निचले सदन में पीओके के राष्ट्रपति मसूद खान का कार्यक्रम कराने में लगा था। बताया जा रहा है कि भारतीय दूतावास ने फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय को डेमार्श जारी कर कहा कि मसूद खान को न्योता भारत की संप्रभुता का उल्लंघन है। इसके बाद पेरिस ने भारत द्वारा उठाए गए मुद्दे पर विचार करते हुए पीओके अध्यक्ष के कार्यक्रम को रोक दिया गया। बता दें इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 28 अगस्त को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को फोन करके उन्हें कश्मीर के हालात से अवगत कराया था। खान ने कहा था कि भारत द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में "शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न" हुआ है। 

मैक्रों ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि भारत और पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय स्तर पर सुलझाना चाहिये और किसी भी तीसरे पक्ष को क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए या हिंसा नहीं भड़कानी चाहिए। मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद एक संयुक्त प्रेस बयान में कहा था कि मैं कुछ दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भी बात करूंगा और उनसे कहूंगा कि बातचीत द्विपक्षीय स्तर पर होनी चाहिये। मैक्रों ने खान से कहा था कि सभी मुद्दे "शांतिपूर्ण तरीके" से हल किये जाने चाहिये। 

टॅग्स :फ़्रांसपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?