लाइव न्यूज़ :

नदियों के जल प्रबंधन पर सहयोग बढ़ाएंगे भारत, बांग्लादेश

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च भारत और बांग्लादेश नदियों के जल के बंटवारे की रूपरेखा, प्रदूषण खत्म करने, नदियों के जल के संरक्षण, बाढ़ प्रबंधन, नदी घाटी प्रबंधन समेत जल संसाधन से जुड़े मुद्दों के विभिन्न पहलुओं पर सहयोग बढ़ाने पर राजी हो गए।

एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। भारत-बांग्लादेश जल संसाधन सचिव स्तर की बैठक यहां मंगलवार 16 मार्च को हुई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पंकज कुमार, सचिव (जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनर्रुद्धार) ने किया। बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जल संसाधन मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव कबीर बिन अनवर ने किया।

भारत और बांग्लादेश 54 नदियों का पानी आपस में साझा करते हैं जो दोनों देशों के लोगों की आजीविका पर सीधे असर डालती हैं। दोनों पक्षों ने इस मामले में अपने बीच करीबी सहयोग की प्रशंसा की।

बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्ष नदियों के जल के बंटवारे की रूपरेखा, प्रदूषण खत्म करने, नदियों के जल के संरक्षण, बाढ़ प्रबंधन, नदी घाटी प्रबंधन समेत जल संसाधन से जुड़े मुद्दों के विभिन्न पहलुओं पर सहयोग बढ़ाने पर राजी हो गए।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने होने वाली बांग्लादेश की यात्रा के मद्देनजर यह बैठक हुई है।

सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों ने मानू, मुहुरी, खोवाई, गुमती, दूधकुमार और धारला नदियों के जल बंटवारे पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि इलाके में बाढ़ के पूर्वानुमान में और सहयोग करने को लेकर भी चर्चा हुई।

दोनों देश अगली सचिव स्तर की बैठक ढाका में करने पर भी राजी हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला