लाइव न्यूज़ :

अगले साल हो सकता है भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन : श्रृंगला

By भाषा | Updated: December 16, 2021 01:36 IST

Open in App

ढाका, 15 दिसंबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को यहां कहा कि भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन पर काम अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है और अगले साल इसका उद्घाटन किए जाने की उम्मीद है। यह परियोजना दोनों देशों को अपनी ऊर्जा जरूरतों को एकीकृत करने में सक्षम बनाएगी।

346 करोड़ रुपये की भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन परियोजना (आईबीएफपीपी) भारत में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और बांग्लादेश में दिनाजपुर जिले के पार्बतीपुर को जोड़ेगी। इस 130 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन की क्षमता 10 लाख मीट्रिक टन सालाना होगी।

श्रृंगला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आईबीएफपीपी एक ‘‘अत्यंत अनोखी और महत्वपूर्ण पाइपलाइन है जो हमें अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को एकीकृत करने में सक्षम बनाएगी।’’

उन्होंने कहा कि परियोजना बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है और ‘‘हम अगले साल इसका उद्घाटन करने की स्थिति में होंगे।’’

इससे पहले, कोविंद ने यहां अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के पहले दिन बांग्लादेश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। राष्ट्रपति कोविंद का बुधवार को ढाका पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। अपनी तीन-दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति एम. अब्दुल हामिद ने अपनी पत्नी के साथ ढाका के हजरत शाह जलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोविंद की अगवानी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना