लाइव न्यूज़ :

भारत, ऑस्ट्रेलिया हिन्द-प्रशांत में टीके की पहुंच का विस्तार करने के लिए मिलकर काम कर रहे: मॉरिसन

By भाषा | Updated: October 22, 2021 16:48 IST

Open in App

मेलबर्न, 22 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में टीके की पहुंच का विस्तार करने के लिए क्वाड समूह में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कोविड रोधी टीकाकरण में भारत के 100 करोड़ खुराक का आंकड़ा पार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को बधाई दी।

भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपने टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एक अरब खुराक का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया।

मॉरिसन ने ट्वीट किया, "कोविड-19 रोधी टीके की एक अरब खुराक देने के लिए मेरे मित्र नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को बधाई। एक बड़ी उपलब्धि। भारत और ऑस्ट्रेलिया हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में टीके की पहुंच बढ़ाने के लिए क्वाड में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।’’

मोदी ने भी भारत के ‘‘वैक्सीन सेंचुरी’’ हासिल करने पर बधाई के लिए अपने ‘‘मित्र’’ मॉरिसन का धन्यवाद व्यक्त किया और ‘‘ऑस्ट्रेलिया में उच्च टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए’’ उन्हें बधाई दी।

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने भी कोविड रोधी टीके की एक अरब खुराक लगाने का आंकड़ा पार करने पर भारत को बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया और भारत हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित, समान टीका पहुंच प्रदान कर कोविड-19 से लड़ने के लिए पहले से कहीं अधिक निकटता से काम कर रहे हैं। टीके की एक अरब खुराक देने के लिए भारत में हमारे करीबी दोस्तों को बधाई।’’

नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारत की पात्र वयस्क आबादी में 75 प्रतिशत से अधिक को कम से कम पहली खुराक लग चुकी है और लगभग 31 प्रतिशत को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

'क्वाड' चार देशों का समूह है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

गत 24 सितंबर को, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में क्वाड नेताओं के पहले-व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी। बाइडन के निमंत्रण पर, मोदी, मॉरिसन और तत्कालीन जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा ने क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा