लाइव न्यूज़ :

भारत और अमेरिका ‘जलवायु कार्रवाई एवं वित्तीय संग्रहण संवाद’ शुरू करेंगे

By भाषा | Updated: September 11, 2021 08:31 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 सितंबर जलवायु के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी अगले हफ्ते भारत की यात्रा करेंगे और इस दौरान दोनों देश ‘जलवायु कार्रवाई एवं वित्तीय संग्रहण संवाद’ की शुरुआत करेंगे।

विदेश विभाग ने शुक्रवार को कहा, ‘‘उनकी यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत जलवायु कार्रवाई एवं वित्तीय संग्रहण संवाद (सीएएफएमडी) शुरू करेंगे, जो अमेरिका-भारत एजेंडा 2030 साझेदारी के दो मुख्य बिन्दूओं में से एक है जिसकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अप्रैल 2021 में जलवायु पर नेताओं के शिखर सम्मेलन में घोषणा की थी।’’

विदेश विभाग ने कहा कि जलवायु संकट से निपटने पर अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ भागीदारी के अमेरिका के प्रयासों के तौर पर केरी भारत सरकार के अपने समकक्षों और निजी क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे तथा वैश्विक जलवायु महत्वाकांक्षा बढ़ाने और भारत में स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन की गति तेज करने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरी जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र रूपरेखा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) में 26वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी26) के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र द्विपक्षीय और बहुपक्षीय जलवायु प्रयासों को मजबूत करेंगे। यह सम्मेलन ब्रिटेन के ग्लास्गो में 31 अक्टूबर से 12 नवंबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल