लाइव न्यूज़ :

भारत और अमेरिका की संस्थाओं ने मौसम और मानसून के पूर्वानुमान में सुधार के लिए समझौता किया

By भाषा | Updated: August 11, 2021 08:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 अगस्त भारतीय और अमेरिकी संस्थाओं ने मानसून के डेटा विश्लेषण और क्षेत्र में मौसम पूर्वानुमान में सुधार के लिए सहयोग को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत के राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक जी. ए. रामदास और अमेरिका के नेशनल ओशिएनिक एंड एटमोसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के यूएस असिस्टटेंट एडमिनिस्ट्रेटर फॉर रिसर्च और कार्यवाहक मुख्य वैज्ञानिक क्रेग मैकलीन ने सोमवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इसके परिणाम स्वरूप दोनों संस्थाएं एनओएए और भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के बीच मौसम एवं मानसून पूर्वानुमान में सुधार के लिए रिसर्च मूर्ड ऐरे फॉर अफ्रीकन-एशियन-ऑस्ट्रेलियन मानसून एनलालिसिस एंड प्रिडिक्शन (आरएएमए) और ओशियन मूर्ड बॉय नेटवर्क इन द नॉर्दर्न इंडियन ओशन (ओएमएनआई) के विकास में तकनीकी सहयोग बढ़ाएंगी।

यह समझौता पृथ्वी अवलोकन और पृथ्वी विज्ञान में तकनीकी सहयोग के लिए पिछले साल अक्टूबर में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और एनओएए के बीच हुए समझौता ज्ञापन के बाद का अगला कदम है। समझौता ज्ञापन पर अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू और एनओएए के कार्यवाहक प्रशासक डॉ नील ए जैकब्स ने हस्ताक्षर किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी