लाइव न्यूज़ :

तनावपूर्ण संबंधों के बाद भी भारत और पाकिस्तान अगले महीने रूस में होने वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का होंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: August 27, 2019 06:07 IST

भारत-पाकिस्तान: दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में एक साथ काम किया है। भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद दोनों देशों के संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतनावपूर्ण संबंधों के बाद भी भारत और पाकिस्तान अगले महीने रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ढांचे के तहत होने वाले मेगा सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे।इसमें चीन और पांच अन्य देश भी शामिल होंगे।

तनावपूर्ण संबंधों के बाद भी भारत और पाकिस्तान अगले महीने रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के ढांचे के तहत होने वाले मेगा सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे। इसमें चीन और पांच अन्य देश भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास का मकसद एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है और यह 16 से 21 सितंबर तक रूस के ऑरेनबर्ग में आयोजित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत इस अभ्यास के लिए एक बड़ी टीम भेजेगा जिसमें सेना और वायु सेना के कर्मी होंगे। भारत और पाकिस्तान ने अभ्यास के पिछले संस्करण में पिछले साल भाग लिया था। आजादी के बाद यह पहला मौका था जब दोनों देश किसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा थे।

हालांकि दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में एक साथ काम किया है। भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद दोनों देशों के संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान ने भारत के कदम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कूटनीतिक संबंधों का दर्जा घटा दिया है।

सूत्रों ने बताया कि एससीओ सैन्य अभ्यास आतंकवाद विरोधी सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेगा। एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में संपन्न एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने की थी। भाषा अविनाश उमा उमा

टॅग्स :रूसपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना