लाइव न्यूज़ :

भारत और नेपाल ने भूकंप बाद की पुनर्निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:45 IST

Open in App

काठमांडू, 30 सितंबर भारत और नेपाल ने बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक की और भूकंप बाद की पुनर्निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समग्र समीक्षा की। भारत की मदद से नेपाल में चलाई जा रहीं इन परियोजनाओं में आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों में पुनर्निर्माण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

भारतीय दूतावास ने यहां एक बयान में कहा कि संयुक्त परियोजना निगरानी समिति (जेपीएमसी) की बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में उत्तरी मामलों के संयुक्त सचिव अनुराग श्रीवास्तव और नेपाल के राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के सचिव सुशील चंद्र तिवारी ने की।

इसने कहा कि जेपीएमसी तंत्र की स्थापाना 2017 में हुई थी जिसका उद्देश्य भारत की मदद से चलाई जा रहीं भूकंप बाद की पुनर्निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करना है। इसकी पिछली बैठक पिछले साल आठ मार्च को काठमांडू में हुई थी।

बयान में कहा गया कि बैठक में नेपाल में आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भारत की मदद से चल रहीं भूकंप बाद की पुनर्निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समग्र समीक्षा की गई।

इसमें कहा गया कि दोनों पक्षों ने नेपाल के गोरखा और नुवाकोट जिलों में 50,000 मकानों का निर्माण पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया जो आवास क्षेत्र में भारत की मदद के तहत बनाए गए हैं।

नेपाल में अप्रैल 2015 में आए भीषण भूकंप की वजह से 9,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 800,000 लाख से अधिक मकान तथा स्कूल नष्ट हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी