लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत में शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों को मजबूत करेंगे भारत और जापान: हैरिस

By भाषा | Updated: April 17, 2021 13:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 17 अप्रैल अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि अमेरिका एवं जापान हिंद-प्रशांत में शांति, समृद्धि एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिलकर मजबूत करेंगे।

उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के साथ शुक्रवार को मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की।

हैरिस ने कहा, ‘‘जापान के प्रधानमंत्री (योशिहिदे) सुगा के साथ आज अच्छी वार्ता हुई। वह वाशिंगटन में यहां हमसे मुलाकात करने आए विश्व के पहले नेता हैं। अमेरिका एवं जापान हिंद-प्रशांत में शांति, समृद्धि एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिलकर मजबूत करेंगे।’’

सुगा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन में आमने-सामने की मुलाकात करने के लिए व्हाइट हाउस आने वाले किसी अन्य देश के पहले नेता हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह इस बात का संकेत देता है कि अमेरिका जापान के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है।

हैरिस ने सुगा का स्वागत किया और कहा कि उनके एवं बाइडन के जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद यह विश्व के किसी नेता की पहली अमेरिका यात्रा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा आप जाते हैं कि मैं और आप ‘क्वाड’ (चतुष्पदीय सुरक्षा संवाद) शिखर सम्मेलन में मात्र करीब एक महीने पहले मिले थे, जिसमें अमेरिका ने अपने सहयोगियों जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ बैठक की थी। इस बैठक में हमने दुनिया के सामने मौजूद कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी मित्रता एवं सहयोग पर विस्तृत वार्ता की थी।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, बाइडन और सुगा ने 12 मार्च को पहला डिजिटल ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन किया था। यह सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता की पृष्ठभूमि में किया गया था।

हैरिस ने कहा, ‘‘मैं हिंद-प्रशांत में हमारी साझा प्रतिबद्धता और दुनिया के इस क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि कायम करने के लिए मिलकर किए जाने वाले काम को लेकर आपसे वार्ता करने के लिए उत्सुक हूं।’’

सुगा ने एक दुभाषिया के माध्यम से इस बात का आभार व्यक्त किया कि बाइडन प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद उन्हें कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बावजूद अमेरिका में पहले विदेशी मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल