लाइव न्यूज़ :

भारत को लेकर नरम पड़ रहा चीन, कहा-दोनों देशों को बढ़ाना चाहिए सैन्य आदान-प्रदान 

By भाषा | Updated: November 16, 2018 19:19 IST

सिक्किम सेक्टर में 73 दिन तक चले डोकलाम गतिरोध के एक साल से अधिक समय बाद हुई वार्ता में भारत और चीन के शीर्ष रक्षा अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अप्रैल में वुहान शिखर सम्मेलन में बनी सहमति को क्रियान्वित करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति के महत्व पर सहमत हुए।

Open in App

चीन के स्टेट काउंसिलर एवं रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगहे ने कहा है कि भारत तथा चीन को सैन्य आदान-प्रदान बढ़ाना चाहिए, आपसी विश्वास को बढ़ाना चाहिए और किसी भी ‘‘मतभेद’’ को उचित ढंग से प्रबंधित एवं नियंत्रित करना चाहिए। तेरह नवंबर को हुई नौवीं भारत-चीन वार्षिक रक्षा एवं सुरक्षा वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले रक्षा सचिव संजय मित्रा ने बृहस्पतिवार को वेई से मुलाकात की।

सिक्किम सेक्टर में 73 दिन तक चले डोकलाम गतिरोध के एक साल से अधिक समय बाद हुई वार्ता में भारत और चीन के शीर्ष रक्षा अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अप्रैल में वुहान शिखर सम्मेलन में बनी सहमति को क्रियान्वित करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति के महत्व पर सहमत हुए।

सरकार संचालित शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बृहस्पतिवार को खबर दी कि मित्रा से मुलाकात में वेई ने कहा कि एक-दूसरे के साथ मतभेदों की तुलना में चीन और भारत के बीच आपसी हित अधिक हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को सैन्य आदान-प्रदान बढ़ाना चाहिए, सुरक्षा क्षेत्र में आपसी भरोसे को उन्नत करना चाहिए तथा ‘‘मतभेदों’’ को उचित ढंग से प्रबंधित और नियंत्रित करना चाहिए। 

रिपोर्ट के अनुसार मित्रा ने कहा कि चीन के साथ भारत के संबंध इसके सर्वाधिक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे दोनों देशों तथा दोनों सेनाओं के बीच संबंधों को आगे और विकसित करेंगे।

भारतीय दूतावास की ओर से बृहस्पतिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि वार्ता में दोनों पक्ष दोनों सेनाओं के बीच विभिन्न स्तरों पर रक्षा संबंध और संपर्क मजबूत करने पर सहमत हुए।

वार्ता मित्रा और सेंट्रल मिलिटरी कमीशन के ज्वाइंट स्टाफ विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शाओ युआनमिंग के नेतृत्व वाले रक्षा प्रतिनिधिमंडलों के बीच हुई। मित्रा के साथ रक्षा मंत्रालय, थलसेना, वायुसेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी थे।

रक्षा वार्ता दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच चीन के तूच्यांगयान शहर में 23-24 नवंबर को होने वाली सीमा वार्ता के 21वें दौर के पहले हुई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के स्टेट काउंसिलर एवं विदेश मंत्री वांग यी सीमा वार्ता के लिए नामित विशेष प्रतिनिधि हैं।

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा