लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कुल विदेशी छात्रों में 47 प्रतिशत छात्र भारत और चीन से : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 20, 2021 11:36 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 मार्च अमेरिका में वर्ष 2020 में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वालों छात्रों में से 47 प्रतिशत छात्र केवल भारत और चीन से थे।

एक ताजा सरकारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई। साथ ही इसमें कहा गया कि कोविड-19 के कारण विदेशी छात्रों की संख्या में काफी कमी आई है।

अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा प्रवर्तन (आईसीई) का हिस्सा ‘स्टूडेंट एंड एक्चेंज विजिटर प्रोग्राम’ (एसईवीपी) की ओर से जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में एफ-1 और एम-1छात्रों के एसईवीआईएस में एक करोड़ 25 लाख सक्रिय रिकॉड हैं, जो वर्ष 2019 के मुकाबले 17.86 प्रतिशत कम है।

एफ-1वीजा अमेरिका के कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय में अकादमिक कार्यक्रम में अथवा अंग्रेजी भाषा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विदेशी छात्रों को दिया जाता है, वहीं एम-1 वीजा वोकेशनल और तकनीकी स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए आरक्षित होता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 के मुकाबले 2020 में अमेरिकी स्कूलों में नए विदेशी छात्रों के पंजीकरण में 72 प्रतिशत की कमी आई है।

इसमें कहा गया कि एसईवीआईएस के मुताबिक चीन से 382,561 , भारत से 207,460, दक्षिण कोरिया से 68,217, सऊदी अरब से 38,039, कनाडा से 35,508 और ब्राजील से 34,892 छात्र आए।

वर्ष 2020 में एसईवीआईएस के सभी सक्रिय रिकॉड का 47 प्रतिशत (590,021) चीन (382,561) से अथवा भारत (207,460) से थे। वहीं वर्ष 2019 में यह संख्या 48 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला