लाइव न्यूज़ :

आयरलैंड की आवश्यक रूप से पृथक-वास वाले देशों की सूची में भारत भी शामिल, चार मई से अमल

By भाषा | Updated: May 1, 2021 17:04 IST

Open in App

लंदन, एक मई आयरलैंड में भारत समेत पांच देशों से आने वाले यात्रियों को मंगलवार से आवश्यक रूप से होटल में पृथक-वास में रहना होगा। यह घोषणा आयरलैंड की सरकार ने की है।

भारत के अलावा जॉर्जिया, ईरान, मंगोलिया और कोस्टारिका के यात्रियों को चार मई से आवश्यक रूप से आयरलैंड में पृथक-वास में रहना पड़ेगा।

एक सरकारी बयान में शुक्रवार को बताया गया, ‘‘विशिष्ट देशों से आयरलैंड की यात्रा करने पर होटल में आवश्यक रूप से पृथक-वास में रहना होगा। यह यात्रा से पहले बुक किया जाना अनिवार्य है।’’

यात्रियों को पृथक-वास अवधि के दौरान ठहरने के लिए पहले से भुगतान करना होगा।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पहले से बुकिंग किए बगैर आयरलैंड की यात्रा करना अपराध होगा।

यह व्यवस्था किसी भी यात्री पर लागू होगी जो पिछले 14 दिनों से इन देशों में रहा होगा। यही नहीं, इन देशों से गुजरने पर भी इस प्रक्रिया पर अमल करना होगा।

बयान में कहा गया है कि यह व्यवस्था उत्तर आयरलैंड की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी लागू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना