लाइव न्यूज़ :

सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत, मालदीव समन्वय मजबूत करने को सहमत

By भाषा | Updated: February 21, 2021 18:19 IST

Open in App

माले, 21 फरवरी भारत और मालदीव क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा बढ़ाने में समन्वय को और मजबूत करने, सीमा पार से होने वाले आतंकवाद का मुकाबला करने तथा हिंद महासागर में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में शांति कायम रखने पर रविवार को सहमत हुए।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के अपने समकक्ष मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ दोस्ताना माहौल में वार्ता की।

जयशंकर के दो दिवसीय दौरे की समाप्ति पर जारी एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक वार्ता के दौरान रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग के महत्व का जिक्र करते हुए दोनों मंत्री हिंद महासागर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा कायम रखने की अहमियत पर सहमत हुए।

संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘‘ दोनों देश आतंकवाद के सभी स्वरूपों एवं सीमा पार से होने वाले आतंकवाद का मुकाबला करने सहित क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और बढ़ाने में समन्वय मजबूत करने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में शांति कायम रखने पर सहमत हुए। ’’

बयान में कहा गया है कि दोनों मंत्री आतंकवाद की रोकथाम, हिंसक चरमपंथ का मुकाबला करने और कट्टरपंथ की राह चुनने वालों को वापस लाने के विषय पर संयुक्त कार्यकारी समूह की पहली बैठक साथ मिल कर आयोजित करने पर भी सहमत हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला