लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्र आयोग कैपिटल बिल्डिंग पर हुए हमले की जांच करेगा: पेलोसी

By भाषा | Updated: February 16, 2021 13:42 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 फरवरी (एपी) अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने सोमवार को कहा कि कैपिटल बिल्डिंग पर हमले की जांच के लिए एक स्वतंत्र आयोग का गठन किया जाएगा। यह आयोग 9/11 हमले की जांच के लिए गठित आयोग जैसा होगा।

पेलोसी ने कहा कि आयोग ‘कैपिटल बिल्डिंग पर देशी आतंकवादी हमले की जांच करेगा और इससे जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ ही इसके पीछे की वजहों का पता लगाएगा। डेमोक्रेटिक सहकर्मियों को लिखे एक पत्र में पेलोसी ने कहा कि सदन कैपिटल बिल्डिंग परिसर की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए पूरक खर्च भी करेगा।

अमेरिकी सीनेट में दूसरे महाभियोग की कार्यवाही में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बरी होने के बाद स्वतंत्र आयोग के जरिए इस घटना की जांच के लिए दोनों पार्टियों से मांग बढ़ती प्रतीत हो रही थी।

इससे पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कैपिटल बिल्डिंग पर हमले की जांच के लिए एक स्वतंत्र आयोग का प्रस्ताव रखा था। उनका कहना था कि जिस तरह के आयोग के जरिए 9/11 हमले की जांच हुई थी, उसी तर्ज पर छह जनवरी के हमले की जांच होनी चाहिए।

पेलोसी ने सोमवार को अपने सहकर्मियों को भेजे गए पत्र में यह बात कही थी। अमेरिकी सीनेट में दूसरे महाभियोग की कार्यवाही में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बरी होने के 50 घंटे के भीतर पेलोसी ने यह पत्र लिखा था।

पेलोसी ने पत्र में लिखा कि देश की सुरक्षा की रक्षा के लिए अगला कदम कैपिटल बिल्डिंग पर देशी आतंकवादी हमले की जांच के लिए 9/11 हमले की जांच के तर्ज पर ही आयोग का गठन किया जाए और तथ्यों की जांच करते हुए छह जनवरी के हमले के पीछे की वजहों का पता लगाया जाए।

इसी तरह की मांग दोनों ही पार्टियों के कुछ सांसदों ने भी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा