लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महामारी के आगे जापान की चिकित्सा प्रणाली ने टेके घुटने, अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही जगह

By भाषा | Updated: April 18, 2020 14:08 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरे विश्व में अपने पैर पसार लिए हैं। ऐसे में अब कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के आगे जापान की आपात चिकित्सा प्रणाली घुटने टेकते हुए नजर आ रही है। अब यहां आलम ये हैं कि अस्पताल बीमार लोगों का इलाज नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से अब वह मरीजों की जांच करने या उन्हें भर्ती करने से इनकार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तरों, चिकित्सा कर्मियों और उपकरणों का अभाव है।संक्रमण के मामूली लक्षण वाले लोगों को भी अस्पताल में भर्ती होने की अनिवार्यता ने अस्पतालों में भीड़ बढ़ा दी है और चिकित्साकर्मियों की कमी हो गई है।

तोक्यो: जापान में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण उसकी आपात चिकित्सा प्रणाली बुरी तरह चरमरा गई है जिसकी वजह से अस्पताल बीमार लोगों का उपचार नहीं कर पा रहे हैं और उनकी जांच करने या उन्हें भर्ती करने से इनकार कर रहे हैं। हाल में बुखार और सांस लेने में दिक्कत से जूझ रहे मरीज की 80 अस्पतालों ने जांच करने से इनकार कर दिया और उसे एम्बुलेंस में घंटों तोक्यो में घूमकर ऐसे अस्पताल की तलाश करनी पड़ी जो उसका उपचार कर सके।

'जापानीज एसोसिएशन फॉर एक्यूट मेडिसिन' और 'जापान सोसाइटी फॉर इमरजेंसी मेडिसिन' ने कहा कि कई अस्पतालों के आपात कक्ष हृदयाघात और बाहरी चोट से जूझ रहे मरीजों का भी उपचार करने से इनकार कर रहे हैं। पहले ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जापान ने क्लब एवं जिम जैसे संक्रमण से प्रभावित स्थानों पर सख्ती करके कोरोना वायरस को नियंत्रित कर लिया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संक्रमण से जापान की चिकित्सा व्यवस्था की कमजोरी उजागर हो गई है जिसे उच्च गुणवत्ता की बीमा प्रणाली और किफायती दाम के लिए सराहा जाता रहा है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि सामाजिक दूरी का पालन करने की लोगों की अनिच्छा के अलावा सरकारी अक्षमता और सुरक्षात्मक उपकरणों का अभाव इसका कारण है। जापान के अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तरों, चिकित्सा कर्मियों एवं उपकरणों का अभाव है। संक्रमण के मामूली लक्षण वाले लोगों को भी अस्पताल में भर्ती होने की अनिवार्यता ने अस्पतालों में भीड़ बढ़ा दी है और चिकित्साकर्मियों की कमी हो गई है। ओसाका विश्वविद्यालय के चिकित्सक ताकेशी शिमाजु ने कहा, 'हम सामान्य आपात चिकित्सा मुहैया नहीं करा पा रहे।' 

तोक्यो अग्निशमन विभाग ने बताया कि जापान में एंबुलेंस को पांच से अधिक अस्पतालों द्वारा लौटाए जाने या उनके आपात कक्ष तक पहुंचने के लिए 20 मिनट तक घूमते रहने के मार्च में 931 मामले सामने आए। अमेरिका स्थित जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार जापान में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अमेरिका और इटली की तुलना में यहां हालात उतने खराब नहीं हैं लेकिन जापान में यह संक्रमण और तेजी से फैलने की आशंका है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना