लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने पर चीन की राजधानी में बढ़ी और सख्ती

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:38 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, एक नवंबर चीन की राजधानी बीजिंग में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सोमवार को यहां नियमों को सख्त कर दिया और देश के दूसरे हिस्सों की यात्रा पर गए और वहां पर संक्रमण के मामले बढ़ने पर वापसी की यात्रा रद्द करने को कहा है। इसके साथ ही चीन की ‘शून्य कोविड’ नीति के प्रभावी होने पर भी चिंता पैदा हो गई है।

बीजिंग के स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि शहर से बाहर गए लोगों को अपनी वापसी की यात्रा रद्द कर देनी चाहिए अगर वे जहां पर गए हैं, वहां पर उनके रहने के दौरान कोविड-19 के मामलों की पुष्टि हुई है।

आयोग ने कहा, ‘‘जो लोग यात्रा से पहले ही बीजिंग लौट चुके हैं, उन्हें अपनी यात्रा की जानकारी स्थानीय समुदाय, होटल और कंपनी को तुरंत देनी चाहिए और स्व पृथकवास में चले जाना चाहिए।’’

शहर की सरकार ने निवासियों से कहा कि वे जबतक जरूरी नहीं हो शहर से बाहर नहीं जाए क्योंकि 16 नगर पालिकाओं, प्रांतों और स्वायत्त क्षेत्र में संक्रमण के मामलों में उभार देखा गया है।

स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं उन लोगों के घर जाकर उनकी यात्रा संबंधी जानकारी सत्यापित कर रहे हैं।

बीजिंग में पिछले महीने 20 मामले आए थे और अधिकारियों ने बताया कि रविवार को स्थानीय स्तर पर संक्रमण का नया मामला नहीं आया है।

माना जा रहा है कि बीजिंग की स्थानीय सरकार यह कदम आठ से 11 नवंबर के बीच सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की निर्णय लेने वाली उच्च इकाई के अधिवेशन की वजह से उठा रही है जिसमें करीब 370 अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह बैठक नेतृत्व परिवर्तन के लिए अगले साल होने वाले पार्टी सम्मेलन से पहले हो रही है। अगले साल फरवरी में बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों की भी मेजबानी करने वाला है।

स्वास्थ्य आयोग ने कहा, ‘‘अगर आपको बुखार, खांसी और अन्य लक्षण है तो कृपया एक साथ खाना नहीं खाएं और समारोह में हिस्सा नहीं लें...यथा शीघ्र बुखार क्लीनिक और अस्पताल जाएं, खुद दवा नहीं लें, इलाज के अवसर में देरी नहीं करें।’’

इस बीच, देश के विभिन्न हिस्सो में कोविड-19 के बढ़ते मामले चीन की शून्य कोविड की नीति की परीक्षा ले रहे हैं जिसके तहत चीन ने लोगों की विदेश यात्रा पर सख्ती से रोक लगाई है और राजनयिकों सहित विदेश से आने वालों के लिए 21 दिन के पृथकवास का नियम बनाया है।

चीन के स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को कोविड-19 के 92 मामले आने की जानकारी दी जिनमें से 59 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब