लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 रोधी टीकों का उत्पादन बढ़ने से बहुत फायदा हो सकता है : अमेरिकी प्रशासन

By भाषा | Updated: June 4, 2021 11:16 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, चार जून अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 रोधी टीकों का निर्माण बढ़ने से सीमा पार भी संक्रमण से निपटने में मदद मिल सकती है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत वैश्विक महामारी से काफी प्रभावित है। वस्तुतः भारतीय समाज में कोई भी इस भयानक विपदा से अछूता नहीं रहा है। इसलिए हम भारत में उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देने को कह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में उत्पादन बढ़ाने का कदम, भारत की सीमा पार भी कारगर साबित हो सकता है। इसलिए ही यह व्यवस्था और क्वाड के संदर्भ में इसकी घोषणा की गई थी।’’

इस साल की शुरुआत में क्वाड शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने भारत के कोविड-19 रोधी टीकों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया गया था।

क्वाड में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

अमेरिका अभी तक कोविड-19 संबंधी सहायता के लिए भारत को 50 करोड़ डॉलर की मदद कर चुका है। इसमें सरकार की ओर से दिए गए 10 करोड़ डॉलर भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें यह देखकर काफी खुशी हो रही है कि अमेरिकी सरकार और निजी क्षेत्र ने मिलकर जरूरत के समय भारत की करीब 0.5 अरब डॉलर की मदद की है।’’

वहीं, बाइडन प्रशासन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि वह भारत सहित अन्य देशों को 2.5 करोड़ टीके भेजेगा।

प्राइस ने कहा, ‘‘ प्रशासन अन्य 5.5 करोड़ टीके इस महीने के अंत तक विदेश भेजेगा।’’

उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह में इस संबंध में घोषणा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला