लाइव न्यूज़ :

बीजिंग के पास हेबेई प्रांत में कोविड-19 के बढ़े मामले, प्रतिबंध कड़े किए गए

By भाषा | Updated: January 11, 2021 09:14 IST

Open in App

बीजिंग, 11 जनवरी (एपी) चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बीजिंग की सीमा से लगे हेबेई प्रांत में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं।

चीन में हेबेई के शिजियाझुआंग और शिंगताई शहरों में हाल में कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिसके मद्देनजर अगले महीने चीनी नव वर्ष से पहले अधिकारियों ने कुछ कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं।

अधिकारियों ने लोगों से यात्रा ना करने की अपील की है, स्कूलों को एक सप्ताह पहले बंद करने को कहा है और व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने सोमवार को बताया कि हेबेई में 82 और लोग संक्रमित पाए गए और इनमें वायरस के लक्षण भी थे। देशभर में 36 लोग बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए गए हैं।

शिजियाझुआंग और शिंगताई दोनों स्थानों पर सार्वजनिक वाहनों की सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और स्थनीय लोगों को एक सप्ताह तक उनके समुदायों या गांवों में रहने को कहा गया है। प्रांत के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन भी लगाया गया है और अंतरप्रांतीय यात्रा भी बंद है। काम के लिए बीजिंग आने के वालों को अपनी नौकरी से जुड़े दस्तावेज और चिकित्सकीस रिपोर्ट दिखानी होगी।

हेबेई में पिछले आठ दिन में वायरस के कुल 265 मामले सामने आए हैं और इनमें से कम से कम 181 लोगों में कोई लक्षण नहीं थे।

चीन अपने आधिकारिक आंकड़ों में उन मामलों को शामिल नहीं करता, जो बिना किसी लक्षण के संक्रमित पाए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा