लाइव न्यूज़ :

चीन के सैन्य कर्मियों के वेतन में होगी बढ़ोतरी: मीडिया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 16:59 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 23 जनवरी चीन की जनमुक्ति सेना (पीएलए) को ज्यादा आधुनिक बल में तब्दील करने के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के प्रयासों के तहत सैन्यकर्मियों को इस वर्ष से वेतन में 40 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी मिलेगी।

हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने शनिवार को सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया कि चीनी सेना की वेतन बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

इस खबर में कहा गया है कि वेतन में 40 प्रतिशत की यह वृद्धि उन कई व्यापक सुधारों के बाद की जाएगी जिनका उद्देश्य ‘‘पीएलए को ज्यादा आधुनिक, फुर्तीले बल में बदलना है।’’

इस साल से चीन ने अपने राष्ट्रीय रक्षा कानून (एनडीएल) को संशोधित करते हुए शी के नेतृत्व वाली केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) की शक्ति में विस्तार किया है। सीएमसी चीनी सेना की समग्र उच्च कमान है।

नया कानून सीएमसी को सैन्य एवं नागरिक संसाधनों को राष्ट्रीय हितों की रक्षा में देश और विदेश दोनों जगह जुटाने का अधिकार देता है।

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर में कहा गया है कि वेतन वृद्धि का उद्देश्य प्रतिभाओं को आकर्षित करना और उन्हें बनाए रखने के साथ ही युवा अधिकारियों को जारी बदलावों में विश्वास बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस खबर में बीजिंग में एक कर्नल के हवाले से उसका नाम बताये बिना कहा गया, ‘‘मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैं वेतन वृद्धि के बाद 7,000 युआन (78 हजार रूपये से ज्यादा) तक की अतिरिक्त आय प्राप्त करने जा रहा हूं, मेरी मासिक आय 20,000 युआन (सवा दो लाख रूपये) से अधिक हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं है कि वेतन वृद्धि औपचारिक रूप से कब लागू होगी, लेकिन हमें बताया गया कि यह जल्द ही होने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा