लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 मामलों में वृद्धि

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ सितंबर (एपी) कोविड-19 से निजात मिलने की उम्मीद के बीच अमेरिका में फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं।

वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमित मरीजों से अस्पताल भर रहे हैं, बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और कुछ जगहों पर कोरोना वायरस से काफी मौतें हो रही हैं। कहीं कहीं महामारी के बाद सबसे अधिक मौत हो रही हैं। स्कूलों ने अपनी कक्षाओं को फिर से खोल दिया था, वे अब प्रकोप के कारण अचानक दूरस्थ शिक्षा में वापस आ रहे हैं। मास्क और टीके की आवश्यकताओं को लेकर कानूनी विवाद तेज हो गई है और हिंसा भड़क रही है, जिससे खतरा और बढ़ रहा है।

अमेरिका में महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 6,50,000 से अधिक है। अनुमान है कि यह एक दिसंबर तक मृतकों की संख्या बढ़कर 7,50,000 से अधिक हो जाएगा।

इस गर्मियों में अमेरिका में कोविड-19 से निजात मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उम्मीद को झटका लगता दिख रहा है। अमेरिकी टीकाकरण अभियान शुरू होने के छह महीने से अधिक समय बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश की वायरस से आजादी का जश्न मनाने के लिए चार जुलाई को व्हाइट हाउस में पार्टी आयोजित की थी।

येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉ स्टेन वर्मुंड ने कहा कि इस गर्मी में वायरस के अधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण का प्रसार बढ़ रहा है।

जून से अगस्त तक संकट तेजी से बढ़ा। पूरे जून में कोविड-19 के लगभग 4,00,000 मामले आए थे। इसी संख्या तक पहुंचने में पिछले सप्ताह महज तीन दिन लगे।

अमेरिका में अगस्त में 26,800 मौतें हुईं और 42 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए।

अमेरिका में अब प्रति दिन औसतन 1,50,000 से अधिक नए मामले आ रहे हैं, जो जनवरी के बाद कभी भी इतने मामले नहीं आए थे। प्रति दिन करीब 1,500 मृत्यु हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब