लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में वायरस के 'डेल्टा प्लस' स्वरूप के मामलों में वृद्धि ने चिंता बढ़ाई

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:40 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 अक्टूबर कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के नए प्रकार के मामलों में इजाफे ने ब्रिटेन में चिंता बढ़ा दी है। इस स्वरूप की अभी तक निगरानी की जा रही थी, लेकिन मामलों में इजाफे के बाद अब इसे जांच दायरे में स्वरूप (वीयूआई) की श्रेणी के तहत रखा गया है। वहीं, विशेषज्ञों ने चेताया है कि यह इस बात का संकेत है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।

वायरस के नए स्वरूप एवाई.4.2 यानी डेल्टा प्लस को ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा एजेंसी ने वीयूआई-21ओसीटी-01 नाम दिया है। एजेंसी पिछले कुछ समय से वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप की करीब से निगरानी कर रही थी क्योंकि पाया गया है कि डेल्टा स्वरूप के मुकाबले में डेल्टा प्लस का प्रसार अधिक तेजी से होता है।

एजेंसी ने कहा, '' वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप को ब्रिटिश स्वास्थ्य सेवा एजेंसी द्वारा 20 अक्टूबर 2021 को वीयूआई की श्रेणी में रखा गया है। इसे आधिकारिक नाम वीयूआई-21ओसीटी-01 नाम दिया गया है।''

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों में सबसे अधिक वायरस के डेल्टा स्वरूप की पुष्टि हुई है। वायरस का डेल्टा स्वरूप सबसे पहले भारत में चिह्नित किया गया था जिसे बाद में ब्रिटेन में चिंताजनक स्वरूप की श्रेणी में रखा गया।

आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में चिह्नित किए जाने के बाद से 20 अक्टूबर तक इंग्लैंड में डेल्टा स्वरूप के 15,120 मामले सामने आए हैं। पिछले सप्ताह में डेल्टा स्वरूप के कुल मामलों में छह फीसदी डेल्टा प्लस के पाए गए थ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला