लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:56 IST

Open in App

सोल, 25 दिसम्बर (एपी) दक्षिण कोरिया में क्रिसमस के दिन कोरोना वायरस के मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई और प्रधानमंत्री ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने शुक्रवार को इस संक्रमण के 1,241 नये मामलों की पुष्टि की है जिससे देश में मामलों की संख्या 54,770 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 773 हो गई है।

प्रधानमंत्री चुंग सिय क्युन ने इस महामारी को लेकर आयोजित एक बैठक में कहा, ‘‘क्रिसमस के साथ शुरू होने वाले वर्ष का अंतिम सप्ताह आमतौर पर एक ऐसा समय होता है जब लोग इकट्ठा होते हैं और एक-दूसरे से मिलते है लेकिन इस साल दुनिया के किसी भी हिस्से में ऐसा शायद ही देखने को मिले।’’

चीन के उत्तरपूर्वी बंदरगाह शहर डालियान में पिछले 24 घंटे में सात नये मामले सामने आये है।

बीजिंग वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के अनुसार सरकारी कर्मचारी पांच हजार से अधिक लोगों का परीक्षण कर रहे हैं।

जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा कि वह कानून लाकर कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार के उपायों को और अधिक प्रभावी बनाना चाहते हैं ताकि इस महामारी से निपटने के वास्ते बनाये गये नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को दंडित किया जा सके।

सुगा ने कहा कि खतरे से बचने के लिए कई बार अधिकारियों द्वारा अनुरोध किये जाने के बावजूद टोक्यो में कई लोग बाहर भोजन कर रहे हैं और पार्टी कर रहे हैं।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्रिटेन में सामने आये कोरोना वायरस के नये स्वरूप के संक्रमण के पहले मामले की देश में पुष्टि की है। पांच लोग ब्रिटेन से 18 दिसम्बर और 21 दिसम्बर के बीच पहुंचे है। इनमें से एक में लक्षण दिखाई दिये जबकि चार अन्य में लक्षण नहीं थे।

स्वास्थ्य मंत्री नोरीहिसा तमुरा ने बताया कि पांचों को हवाई अड्डों से पृथक-वास में भेज दिया गया।

श्रीलंकाई जेल अधिकारियों ने क्रिसमस के दिन एहतियाती कदम उठाते हुए रिश्तेदारों को कैदियों से मिलने की अनुमति नहीं दी। जेलों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे है। आमतौर पर क्रिसमस पर सभी कैदियों को अपने रिश्तेदारों तथा मित्रों से मिलने और उपहार लेने की अनुमति दी जाती है।

शुक्रवार को जेलों में मामलों की संख्या बढ़कर 3,611 हो गई, इनमें ज्यादातर कैदी शामिल हैं जबकि 121 जेल अधिकारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल