लाइव न्यूज़ :

भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित स्कूलों का नेपाल में उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 29, 2021 17:34 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 29 नवंबर नेपाल में भारत की वित्तीय सहायता से बनाए गए दो स्कूलों का उद्घाटन सोमवार को दारचुला जिले में किया गया। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

दूतावास की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खालंगा के तिनकर स्थित मोती महिला संघ प्राथमिक विद्यालय भारत सरकार की ओर से प्रदत्त 1.27 करोड़ नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता के साथ बनाया गया था, जबकि महाकाली में मलिकार्जुन मॉडल सेकेंडरी स्कूल का निर्माण 2.3 करोड़ नेपाली रुपये की लागत से किया गया।

इसमें कहा गया है कि इन स्कूलों के निर्माण से इस जिले में शिक्षा का माहौल सुधारने में काफी मदद मिलेगी। इस जिले में रहने वालों में बड़े पैमाने पर हाशिये पर रहने वाले तिनकारी और भूटिया समुदाय के लोग शामिल हैं।

मार्च 2020 में, भारतीय दूतावास और संघीय मामलों के मंत्रालय एवं सामान्य प्रशासन ने दारचुला जिले में दो नए स्कूल भवनों के निर्माण के लिए दो समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे।

इन परियोजनाओं को भारत और नेपाल सरकार के बीच एक समझौते के तहत एक ‘‘उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना’’ (एचआईसीडीपी) के रूप में लिया गया था।

भारत ने 2003 से हिमालयी राष्ट्र में लगभग 520 एचआईसीडीपी परियोजनाओं को लिया है, जिसमें 450 से अधिक परियोजनाएं पूरी कर ली गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल