लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में नया स्वरूप सामने आने के मद्देनजर कई देशों ने कदम उठाने शुरू किये

By भाषा | Updated: November 26, 2021 19:02 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 26 नवंबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका में शुक्रवार को कोरोना वायरस के नये स्वरूप के सामने आने के बाद विश्व के देशों ने इस देश से हवाई यात्रा रोकने जैसा कदम उठाना शुरू कर दिया है।

यूरोपीय संघ में शामिल देशों में मामलों में भारी वृद्धि के बीच, जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पैन ने कहा, ‘‘यह एक नया स्वरूप कई समस्याएं पैदा करेगा।’’

ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने सांसदों से कहा, ‘‘शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह स्वरूप डेल्टा संस्करण की तुलना में अधिक खतरनाक हो सकता है और वर्तमान टीके इसके खिलाफ कम प्रभावी हो सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें जल्द से जल्द संभव कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।’’

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मलावी से लौटे एक यात्री में कोरोना वायरस के नये स्वरूप से संक्रमण का मामला सामने आया है।

यह नये स्वरूप (कोरोना वायरस में बदलाव के बाद उसका नया स्वरूप) से संक्रमण का देश में पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में शुक्रवार को बताया कि यात्री और दो अन्य संदिग्ध संक्रमितों को पृथकवास में रखा गया है।

दक्षिण अफ्रीका में सामने आये कोरोना वायरस के नये स्वरूप के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बहुत ज्यादा संक्रामक है।

नए स्वरूप ने दुनियाभर के शेयर बाजारों को तुरंत प्रभावित किया। यूरोप और एशिया में प्रमुख सूचकांक गिर गये।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आगाह किया है कि जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचें।

यूरोपीय संघ की घोषणा से पहले डब्ल्यूएचओ में आपात स्थिति के प्रमुख डॉ माइकल रयान ने कहा, "यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि कोई हल्की प्रतिक्रिया नहीं दी जाये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अतीत में देखा है, हर कोई सीमाओं को बंद कर रहा है और यात्रा को प्रतिबंधित कर रहा है। यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि हम खुले रहें, और केंद्रित रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा