लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर चीन ने सीमा से सटे शहर में लगाया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: July 8, 2021 12:35 IST

Open in App

बीजिंग, सात जुलाई (एपी) कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए म्यांमा सीमा से लगते चीन के एक शहर को अधिकारियों ने बुधवार को बंद कर दिया। यहां ज्यादातर व्यवसाय बंद कर दिए गए, कई पाबंदियां लगा दी गईं और लोगों से घरों के भीतर रहने को कहा गया है।

दक्षिण पश्चिम चीन के यून्नान प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रूइली शहर में बुधवार रात तक संक्रमण के दो और मामले सामने आए तथा बीते चार दिन में यहां संक्रमण के कुल 23 मामले सामने आ चुके हैं।

एक ऑनलाइन नोटिस के मुताबिक लॉकडाउन में सभी व्यवसायों, सार्वजनिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। केवल अस्पतालों, दवा की दुकानों और राशन-किराने की दुकानों जैसी आवश्यक सामान की दुकानों को खोलने की इजाजत है।

म्यांमा में संक्रमण का प्रकोप बहुत अधिक है और इस पर काबू पाने के लिए संसाधनों की कमी है। दक्षिणपूर्वी एशियाई देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 3,602 नए मामले सामने आए हैं। सरकारी मीडिया के मुताबिक महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से एक दिन में यह संक्रमण के नए मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

अधिकारियों ने सोमवार को रूइली से गैर जरूरी यात्रा पर पाबंदी लगा दी थी।

संक्रमण के ये नए मामले लोगों की बड़े पैमाने पर हुई जांच में सामने आए हैं। जो लोग संक्रमित पाए गए हैं उनमें चीन और म्यांमा के लोग शामिल हैं। इस शहर में सीमा पार से कारोबार होता है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर नियंत्रण भी सख्त किया जाएगा।

रूइली में इससे पहले मार्च में कोविड का प्रकोप हुआ था जिसके बाद अप्रैल में शहर के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए अभियान शुरू किया गया था।

हुबेई प्रांत के स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि पांच दिन पहले अफगानिस्तान से विमान के जरिए चीन आए लोगों में से 52 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला